भोपाल -  आज आम आदमी पार्टी पत्रकार संदीप शर्मा की हत्या के मामले को लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना प्रदर्शन करेगी l आप पार्टी के अनुसार मध्य प्रदेश में रेत माफियाओं की गुंडागर्दी इस कदर तक बढ़ चुकी है कि अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। भिंड में रेत माफिया और पुलिस के गठजोड़ का खुलासा करने वाले पत्रकार संदीप शर्मा की हत्या कर दी गई है। इस हत्या को हादसा बताने की साजिश भी रची गई। संदीप शर्मा ने जब पुलिस और रेत माफियाओं के गठजोड़ का स्टिंग किया था, उसके बाद से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। संदीप शर्मा ने इस बात पर पुलिस से लेकर प्रधानमंत्री तक शिकायत भी की, लेकिन प्रशासन ने कभी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि आज एक सजग पत्रकार हमारे बीच नहीं है। 

          आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है और प्रशासन की लापरवाही, पत्रकार के परिवार को सहायता उपलब्ध कराने और रेत माफिया के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांगों को लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शाम 5.30 बजे प्रदर्शन कर रही है। सभी मीडिया बंधु इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए सादर आमंत्रित हैं ।

 

मीडिया सेल

आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश