रेहटी - महिला सुरक्षा को लेकर सीएम के सख्त निर्देश के बाद प्रदेश भर में पुलिस ने अभियान चला रखा है। गुंडो, बदमाशों और मजनुओं का सरे राह जुलूस निकाला जा रहा है । सोमवार को एक विवाहिता ने आकर रिपोर्ट लिखाई की मैं रेहटी से अपने घर जा रही थी तब एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की है l
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354-A,354-B मामला दर्ज कर लिया है । आरोपी का नाम नही पता होने के कारण पुलिस को दिक्कत आई पर सही छानबीन की तो आरोपी निलेश वर्मा पिता गुरुबक्स वर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी टीकमोड होना पाया गया l पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नीलेश को पकड़कर मजनू एक्ट के तहत रेहटी में उसका जुलूस निकाला l इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे, आरक्षक बिपिन जाट ,सत्यनारायण चंद्रवंशी, सैनिक कमल सिंह चौहान की सराहनीय भूमिका रही । वही नगर रेहटी मै इस कारवाई के साथ निकाले गये जलूस की नगरवासिओ के द्वारा प्रशंसा की गई । नगर वासिओ का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से लोगों को सबक मिलेगा और अपराध करने से पहले अपराधी दस बार सोचेगा ।