गोटेगांव - खबर आ रही है कि गोटेगांव नगर के बीचोंबीच स्थित खरया पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल से भरे एक टैंकर जिसका नंबर एमपी २२ जी ६५१७ है में आग लग गई है l टैंकर में आग लगने के बाद ड्रायवर ने अपनी समझदारी का परिचय देते हुए टैंकर को नरसिंहपुर रोड पर दौड़ा दिया ताकी पेट्रोल पम्प में आग ना लगने पाए l ड्रायवर साजिद खान की सूझबूझ से पेट्रोल पम्प पर बड़ा हादसा टल गया नहीं तो जान-माल का भारी नुक्सान हो सकता था l 

            हलाकि जानकारी के अनुसार जब ड्रायवर टैंकर को लेकर भागा तो रास्ते में आसपास की कुछ छोटी दुकानों और गुमठियों में आग लग गई जिससे नुक्सान हुआ है l जानकारी के अनुसार ड्रायवर भी आग में झुलस गया है l इस घटना की खबर नगर में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई और भारी भीड़ वहां एकत्रित हो गई l लोग नगर के बीचोंबीच स्थित पेट्रोल पम्प को लेकर विरोध करते नजर आये l लोगों में इस बात का ख़ासा गुस्सा देखा गया l वहां उपस्थित लोगों ने टैंकर ड्रायवर साजिद खान की जमकर तारीफ़ की जिसकी सूझबूझ की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया l