उमरिया - समाजसेवी एवम जिले के प्रमुख व्यवसायी किशोर चौरसिया की छोटी पुत्री शिखा चौरसिया ने अज्ञात कारणों से घर मे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।बताया जाता है कि रविवार की सुबह परिवारजन धार्मिक कार्यक्रम के लिए मंदिर गये हुवे थे, इसी दौरान बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया है।

           दोपहर तकरीबन 12.30 बजे हुई इस घटना के बाद आनन फानन में परिवार जन बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाये पर शासकीय चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। इस घटना से जहा पूरा नगर शोक संतृप्त है, वही घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे भावविभोर बांधवगढ विधायक शिवनारायण सिंह ने परिवार जनों को सांत्वना दी है।