छिंदवाड़ा - जिले के विभिन्न न्यायालयों से जारी बेमियादी वारंट जो जिले के थानों में लंबित हैं, में फरार बेमियादी वारंटियों की तलाश और पतासाजी में जनसहयोग की अपेक्षा है। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने प्रकरण की गंभीरता देखते हुये पूर्व में जारी उद्घोषणा आदेश को निरस्त करते हुये वर्णित फरार बेमियादी वारंटियों को जो व्यक्ति गिरफ्तार करेगा अथवा बंदीकरण का विरोध करने पर विधि संगत आवश्यक बल का प्रयोग कर बंदी करेगा अथवा बंदी करने के लिये ऐसी सूचना देगा जिससे गिरफ्तार किया जा सके, ऐसे व्यक्तियों को नगद इनाम की राशि से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की है। इसमें 5 फरार बेमियादी वारंटियों के लिये 10-10 हजार रूपये पुरस्कार देने की उद्घोषणा की गई है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा और पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक का अंतिम निर्णय मान्य होगा। इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07162-244888 अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07162-230904 पर सूचना दी जा सकती हैं।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि जे.एम.एफ.सी. कोर्ट सौंसर द्वारा प्रकरण क्रमांक 164/2000 में धारा 457, 380 ता.हि. में थाना सौंसर के नगर सौंसर में वार्ड क्रमांक 10 अभिषेक आटो के सामने के निवासी 25 वर्षीय मनोज पिता गुलाबचंद चांदक और प्रकरण क्रमांक 1000/07, 1001/07 और 1002/07 में धारा 147, 149, 153, 135 क, 427, 435 ता.हि. में थाना मोहगांव के 25 वर्षीय राजू पिता किशनदास ग्वारी, जे.एम.एफ.सी. कोर्ट चौरई द्वारा प्रकरण क्रमांक 07/09 में धारा 324, 34 ता.हि. में जिला विदिशा के थाना समसाबाद के ग्राम सतपुड़ा घाट हाल मुकाम थाना चांद के ग्राम नोनिबर्रा के 45 वर्षीय तोताराम पिता बदरंगदास मणी तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छिन्दवाड़ा द्वारा प्रकरण क्रमांक 141/02 में धारा 420, 467, 468, 120 बी, 34 आई.पी.सी. में थाना कोतवाली के छिन्दवाड़ा के चूना गली के निवासी 32 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार पिता हुकुमचंद जैन के नाम से वारंट जारी किया गया है जिनके बेमियादी वारंट थानों में लंबित है तथा इनकी तलाश और पतासाजी में सहयोग करने वालों के लिये पुरस्कार की उद्घोषणा की गई है।