उमरिया - कोतवाली पुलिस ने आज अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्यवाई करते हुये एक ही दिन में 19 वाहनों पर छापामार कार्यवाई की है l अवैध उत्खनन में लगे वाहनों पर कार्यवाही कर सभी वाहनों को कोतवाली में खड़ा करवाया गया है l 19 वाहनों में 13 ट्रैक्टर एवम 6 डम्फर बताये जा रहे हैं जो अवैध रेत एवम पत्थर का परिवहन कर रहे थे l
गौरतलब है कि ये सभी वाहन रसूख़ दार एवं सफेदपोश लोगो के होने की जानकारी मिल रही हैं l कोतवाली पुलिस की यह कार्यवाई निश्चित ही एक बड़ी कार्यवाई के रूप में देखी जा रही है, विचारणीय विषय यह है कि मुख्यालय के आसपास के इलाके पर ही कार्यवाई की गई है लेकिन खनिज विभाग को यह अवैध परिवहन नजर नही आता l खनिज विभाग हमेशा स्टाफ की कमी बताकर इतिश्री कर लेता है l नगर निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अवैध उत्खनन के खिलाफ अभी तक 75 कार्यवाई की गई हैं और यह अभियान निरन्तर चलाया जाएगा l