सतना -  सासंद गणेश सिहं डिग्री कालेज पहुंचे l दरअसल सासंद को खबर लगी थी कि डिग्री कालेज के छात्रो का आंदोलन चल रहा है l इसलिए छात्र छात्राओं की समस्या जानने के लिए सांसद डिग्री कालेज आये और छात्रो की समस्याओ को सुना l

          उसके बाद छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर कालेज प्रबंधन को सांसद ने जमकर लताड़ लगाईं और कहा कि भविष्य मे बच्चों को कोई समस्या नही होनी चाहिए l साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए कि आप लोगो की देखरेख मे बच्चों की समस्या का तत्काल निदान हो और आगे समस्या ना हो इसके लिए जानकारी लेते रहे l