उमरिया - मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में सीएमएचओ उमेश नामदेव, सिविल सर्जन एस आर कनस्कर, जिला क्षय अधिकारी ओपी चौधरी,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ महेंद्र श्रीवास्तव,डॉ विनोद गुप्ता,डॉ दिनेश कौण्डिया,डॉ वीपी पटेल,डॉ एसके निपाने, डॉ अनामिका शुक्ल मौजूद रहे,इनके अलावा महाविद्यालयीन प्रोफेसर,स्वास्थ्य अधिकारी एवम कर्मचारी मौजूद रहे।

          कार्यक्रम के पूर्व सीएमएचओ उमेश नामदेव ने हरी झंडी दिखाकर जिले के सुदूर अंचलों में गरीब रथ को रवाना भी किया,इस मौके पर सीएमएचओ श्री नामदेव ने बताया कि सम्भावित मरीजो को दो हफ्ते से अधिक निरन्तर खांसी आ रही हो तो ऐसे मरीज पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क जांच एवम परीक्षण कराए । उन्होंने बताया कि टीवी रथ एक माह तक जिले के ग्रामीण अंचलों में दौरा कर संभावित मरीजों को चिन्हित करके उनके उपचार की व्यवस्था करेगा l सीएस एस.आर. कानस्कर ने बताया कि हमारा प्रयास जिले को क्षय रोग से मुक्त करना है l इसके लिए जिले में उमरिया,मानपुर,पाली,चंदिया,करकेली,घुलघुली, इंदवार,अमरपुर,चौरी एवम घुनघुटी में क्षय रोग के सम्भावित मरीजो के लिए निःशुल्क जांच एवम उपचार किया जा रहा है l जहा मरीजो को बेहतर लाभ मिल रहा है।