माचलपुर : - शुक्रवार शाम को ग्राम पिपल्या कुल्मी में कृषि एवं बाल श्रम मंत्री बालकृष्ण पाटीदार व विधायक हजारी लाल दांगी एवं सुसनेर विधायक मुरली पाटीदार शाम 7 बजे शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पहुंचे जहां निःशुल्क सायकल वितरण करना थी, मंत्री जी का स्वागत आतिशबाजी करके किया गया,उसके बाद कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती की पूजन कर पुष्पमाला पहनाकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया l मंत्री एवं विधायक और मण्डल पदाधिकारियो का स्वागत साफा बाँध कर व पुष्पहार पहना कर किया गया l उसके पश्यात छात्राओ ने मा सरस्वती की वंदना की ओर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया l
कार्यक्रम में विधायक खिलचीपुर हजारीलाल दांगी ने कहा शिवराज सरकार जो किसानों की सरकार है, किसानों की हर संभव जरूरते पूरी करती आ रही है एवं सरकार की जो योजनाए है वो सभी किसानों के लिए है ,आज शिवराज सिंह के राज में एक शिक्षक का बेटा IPS एवं एक पटवारी का बेटा IAS बना है क्या कभी हमारे क्षेत्र में कांग्रेस के राज में कभी इतने बड़े पद पर किसी किसान का बेटा आया था l शिवराज सिंह चौहान द्वारा जन हितेषी योजनाए चलाई जा रही है जिसके कारण आज एक गरीब का बेटा भी IAS बन सकता है l
मध्यप्रदेश शासन के कृषि एवं श्रम विभाग राज्य मन्त्री बालकृष्ण पाटीदार ने छात्राओ को निःशुल्क सायकल वितरण किया l इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में प्रथम आई छात्राओ को भी प्रमाण पत्र प्रदान किये गए l इस अवसर पर मंत्री ने शासन की विभिन्न योजनाओ उज्ज्वला योजना, जननी सुरक्षा, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधान मन्त्री आवास योजना आदि के बारे में लोगो को बताया l साथ ही 1 अप्रेल से ऑनलाइन प्रारंभ हो रही मजदूर रजिस्ट्रेशन में पंजीयन कराने हेतु छोटे किसानों जो 2 हेक्टेयर के लगभग जमीन वाले है, उनको एवं मजदूर वर्ग को पंजीयन कराने के लिए कहा गया और बताया गया कि जिस प्रकार कर्मकार मण्डल के पंजीयन होने पर जो लाभ पंजीयक को मिलता है उसी प्रकार मजदूर पंजीयन में पंजीयन करने पर भी शासन की लगभग समस्त योजनाओ का लाभ स्वतः ही मिलेगा l
स्कूल छात्राए व लोग करते रहे इंतजार -
3 बजे का समय मंत्री के आने का था लेकिन मंत्री शाम 7:30 शाम के लगभग स्कूल में आये l जिनका इंतजार विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राए दोपहर 12 बजे से कर रहे थे l छात्राओ को लगभग 9 घंटे मंत्री के इंतजार में रुकना पड़ा l जो आस पास के क्षेत्र की थी ,जबकि सोचने वाली बात यह है कि निःशुल्क सायकल वितरण जो शिक्षण सत्र में होना था वह आज लगभग शिक्षण सत्र पूरा होने के बाद शासन ने छात्राओ के आने जाने की सुध लेकर सायकल प्रदान की है जबकि छात्राए पूरे वर्ष कैसे स्कूल में आई होगी इस बात पर माननीय मंत्री का भी ध्यान नही गया l
अशासकीय विद्यालय संगठन ने दिया ज्ञापन -
कृषि एवं श्रम विभाग राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार को अशासकीय विद्यालय संगठन ने RTE के अंतर्गत आने वाले निःशुल्क छात्र छात्राओं की राशि जो पिछले सत्र की भी नही डाली गई है उसके लिए एवं RTE की राशि बढ़ाने आदि माँगो को लेकर जिले के अशासकीय विद्यालय संगठन जिला राजगढ़ ने आदर्श विद्यामंदिर स्कूल के बाहर माचलपुर में मंत्री के काफिले को रोककर स्वागत किया उसके बाद मंत्री को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा l