वाराणसी - उत्तरप्रदेश के वाराणसी पहुंचे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि अन्ना हजारे केजरीवाल के खिलाफ अनशन क्यों नहीं करते l तिवारी के इस बयान ने अन्ना के अनशन पर सवाल खड़ा कर दिया है l दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने अन्ना हजारे का अपनी राजनैतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए उपयोग किया और दिल्ली में सरकार बनाकर दिल्ली को तहस नहस कर दिया है l
२३ मार्च को फिर से दिल्ली के रामलीला मैदान पर अनशन पर बैठे अन्ना हजारे से मनोज तिवारी ने सवाल किया कि वो केजरीवाल के खिलाफ अनशन क्यों नहीं करते l केजरीवाल जिस तरह से दिल्ली की जनता को मुर्ख बना रहे हैं l ये देश बहुत समझदारी से अपना फैसला लेता है आज के समय में अन्ना की सारी गतिविधियां जनता के सामने आ चुकी हैं l
उन्होंने कहा कि अन्ना के आन्दोलन से निकले अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली को तहस नहस कर दिया है l अन्ना अरविंद केजरीवाल के खिलाफ क्यों नहीं धरने पर बैठते अरविंद केजरीवाल की 56 इंच की जीभ है, कुछ भी बोल सकते हैं l