उमरिया - खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत के परिवहन के के खिलाफ कार्यवाही जारी है l इसी दौरान रेत के अवैध परिवहन के दौरान अनियन्त्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से कल देर रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर चालक सुनील पिता कोदरा यादव उम्र 32 वर्ष निवासी मजमानी खुर्द की मौत हो गयी है l
बताया जाता है कि अभी हाल में खनिज विभाग ने ग्राम बड़ेरी के समीप स्थित डेंगरहा नाले में 49 ट्राली अज्ञात रेत भंडारण पर कार्यवाही की थी,इसी जब्त रेत को खनिज विभाग अपने अधिकार क्षेत्र में लेने डम्फर, ट्रैक्टर की मदद से रेत परिवहन करा रहा था, बताया जाता है कि मृतक चालक 4 ट्रिप ट्रैक्टर से परिवहन कर चूका था, पांचवे ट्रिप के लिए जैसे ही बड़ेरी मार्ग पर ट्रैक्टर लाया गया ,वैसे ही किन्ही कारणों से ट्रैक्टर अनियन्त्रित होकर पलट गया और चालक ट्रैक्टर के इंजन में दब गया, जिससे कुछ देर में ही उसकी मौत हो गयी।
इस मामले में खनिज निरीक्षक प्रभात पट्टा ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस बल के साथ खनिज अमला मौके पर गया था,किसी तरह चालक को ट्रैक्टर इंजन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, परन्तु शासकीय चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,जांच अधिकारी सलीम खान ने बताया कि घटना के बाद आवश्यक कार्यवाही कर मृतक चालक का पीएम आदि करा कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा गया है।
इस पूरे घटनाक्रम में ये बात समझ से परे है कि विभाग किन कारणों से जब्त रेत के भारी भंडारण को देर रात परिवहन करा रहा था, माना जा रहा है कि यह दुर्घटना सूरज ढलने से पूर्व होती तो किसी तरह ट्रैक्टर में दबे चालक को बचाने में सफलता मिल सकती थी।