होशंगाबाद - आज शहीद दिवस के अवसर पर होशंगाबाद ब्लाक कांग्रेस ने श्रधांजलि सभा का आयोजन किया l अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए अध्यक्ष अजय सेनी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस ने श्रदांजलि सभा का आयोजन किया l कार्यक्रम का संचालन रोहन जैन ने किया l अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए l इस अवसर पर प्रकाश सेनी , भूपेश थापक, सूरज तिवारी , बीनु बुधोंलिया , राजेश तिवारी ,विकी मोर्य , राकेश रघुवंशी , मीना वर्मा , राकेश शर्मा, प्रकाश यादव, रामगोपाल मालवीय सहित कई कांग्रेसी उपस्तिथ रहे l
होशंगाबाद - शहीद दिवस पर कांग्रेस ने किया श्रधांजलि सभा का आयोजन