मरवाही/पेंड्रा - छत्तीसगढ़ मे शिक्षा का स्तर क्या है ये बात किसी से छुपी नहीं है l बस यही जानने हमने पेंड्रा अनुविभाग के ग्रेड 1 या A+ स्कूलो का रुख किया तो जो स्तर सामने आया वो चौकाने वाला था l शिक्षक कितने शिक्षित है और उनके शिक्षा का स्तर क्या है वो किस तरह देश का भविष्य गढ़ रहे है उनकी शिक्षा से नवनिहाल कहा तक बढ़ सकते हे सब कुछ सामने आने वाला है l
कहते हैं कि दिया देख कर उजाले का पता लगाया जा सकता है l बस वही उजाला ढूँढने हमने पेंड्रा गौरेला मरवाही के उन स्कूलों का चयन किया जिसे शिक्षा विभाग ने ग्रेडिंग के पैमाने पर टॉप पर रखा हुआ है यानि A या A+ l पर उन स्कूलो के शिक्षक जिस तरह की शिक्षा बच्चो को दे रहे थे उससे बच्चे कितने आगे बाद सकते है ये आप ही तय करे l
विकासखंड मरवाही, स्कूल करहनी - शिक्षक कमला ओट्टी - मैडम पदार्थ की संरचना बच्चो को सब्जी मे तेल, नमक और हल्दी डाल कर कर रही है l वही लौह अयस्क से विभिन्न सामान जैसे रेल की पटरी कैसे बनती है का भी बड़ी सरलता से जवाब देते हुए कहती है की लौह अयस्क गरम कर के हथौड़ी से पीट पीट कर पटरी बना लेंगे ? साथ ही शरबत से शक्कर अलग हो सकता है या नहीं ये भी सुनिए l 8 वी के बच्चो को विज्ञान पढ़ा रही ये मैडम होम साइन्स से है इस लिए इससे बहुत उम्मीद हो भी नहीं सकती है l मरवाही विकासखंड का तेंदूमूडा गाव - विज्ञान शिक्षक अपना बच्चा खिलाती बैठी थी l विज्ञान पढ़ा रही शिक्षिका से जब हमने ग्रहो के बारे मे जानना शुरू किया तो हमे अपने ज्ञान पर संदेह होने लगा मैडम ने हमे बताया की सारे ग्रह सूर्य के नहीं पृथ्वी के चक्कर लगाते हें जिनमे सूर्य , शुक्र , मंगल आदि शामिल है l विज्ञान पढ़ा रही मेडम पानी उबलने के ताप को तुरंत ही भूलना बता रही है l साथ ही हमे आज ही पता चला की थर्मामीटर से वजन भी मापा जा सकता है l
गौरेला विकासखंड- ग्राम हरीपुर - शिक्षक ओम प्रकाश देवांगन - जनाब ने मैथ्स (गणित - फिजिक्स ) से BSC किया है पर इनके अनुसार 1 क्विंटल मे 1000 किलो होते हैं साथ ही 1 हजार से 10 का गुणा कर के महोदय ने 1 टन मे 10 लाख किलो बता दिये l साथ ही चुनावी वर्ष मे 1 जिला भी बढ़ा दिया अब छत्तीसगढ़ मे 28 जिले हैं l सवाल बढ़े तो जनाब कुर्सी से उठा कर भाग खड़े हुए l
पेंड्रा विकासखंड विषय भूगोल - जनाब बच्चो को सूर्य ग्रहण को चित्र के माध्यम से समझा रहे हैं आप भी समझ लीजिये l इसी विकास खंड मे विज्ञान के शिक्षक भूकंप और ज्वालामुखी को किस तरह समझाते हें सुन लीजिये l बाढ़ को ही भूकंप का कारण बता दिया l वही एक A ग्रेड प्राप्त शिक्षक ने UPA सरकार से सूचना का अधिकार अधिनियम का श्रेय छीन कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ही दे दिया l
इस पूरे मामले पर जब हमने राजय मध्यमिक शिक्षा मिशन के सहायक संचालक से बात की तो सर ने लगातार रिफ्रेशर कोर्ष चलाने की बात कही साथ ही ऐसे शिक्षको को शीघ्र ही ट्रेनिग के माध्यम से स्थिति सुधारने की बात कही l छत्तीसगढ़ मे शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है सरकार APJ अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता वर्ष मना कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारणा चाहती है पर जहा शिक्षको की ही गुणवत्ता और शिक्षा पर प्राशन चिन्ह लग रहा हो वहा एसे कितने प्रभावी हो सकते है l