उमरिया -  प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह की पुत्र वधु प्रीति रघुवंशी आत्महत्या मामले से बौखलाई कांग्रेस ने मुख्यालय स्थित गांधी चौराहे पर मंत्री का पुतला दहन कर महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने गुहार लगाई है। इस दौरान पूर्व विधायक अजय सिंह के अलावा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित कांग्रेस के आनुषंगिक संगठन मुखिया मौजूद रहे। गांधी चौराहे में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेसियों एवम पुलिस बल के बीच काफी देर तक नोक झोंक हुई, जिसके बाद कांग्रेसी पुतला दहन करने में कामयाब हो सके है।

           पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा एवम सशक्तिकरण के तो बड़े बड़े वादे कर रही है,पर जब सूबे का ही मंत्री ऐसे मामलों में दोषी दिखता है तो प्रदेश सरकार की कथनी और करनी साफ दिखती है,भाजपा सरकार की दोमुंही बात इस बात से भी साफ झलकती है कि ससुराल से प्रताड़ित होकर बहु प्रीति के आत्महत्या होने के कई दिनों बाद भी मंत्री एवम मंत्री पुत्र बेख़ौफ़ होकर कानून के शिकंजे से दूर है।

          कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि मंत्री द्वारा पुत्र का दूसरी जगह विवाह करने और बहू प्रीति को मानसिक प्रताड़ित करने से उनके द्वारा आत्महत्या करने के बाद भी अब तक पुलिस मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नही कर रही है,इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस सरकार के दबाव में है,कांग्रेस ऐसे मामलों पर त्वरित कार्यवाही न होता देख गुरुवार को राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है और मंत्री का पुतला दहन किया गया है। 

         कार्यक्रम में पूर्व विधायक शकुंतला प्रधान,सावित्री सिंह,लाल बहादुर,निरंजन प्रताप सिंह,राम किशोर चतुर्वेदी,रघुनाथ सोनी,ठाकुर दास सचदेव,असलम शेर खान,त्रिभुवन प्रताप सिंह,नईम खान,राजू सिंह बघेल,खालिक अंसारी,मनोज सिंह,नासिर अंसारी,शिशु पाल ,खुर्रम खान,रामलाल बैगा सहित जिले के कांग्रेसी मौजूद रहे।