दानीकुण्डी - प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाई जा रही दानीकुण्डी, भर्रीडाँड़, धोबहर सड़क पर स्थित 3 पुलों की हालत इतनी जर्जर है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है l परन्तु जिम्मेदारों का ध्यान अभी इस और नहीं जा रहा है l बतादें सैंकड़ों वाहन इस सड़क पर से रोजाना गुजरते है और जर्जर पुलों की वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है l प्रशासन को चाहिए कि इस और ध्यान दे ताकि राहगीरों को सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सके l
दानीकुण्डी - प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बनी सड़क पर 3 पुल हुए जर्जर, बड़ी दुर्घटना की आशंका