रेहटी- किसानों को उनका अधिकार मिले और किसानों के कारण ही मप्र शासन को ५वीं बार कृषि कर्मठ अबार्ड मिला है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की भी यही मंशा है कि हमारा अन्नदाता उसके अधिकार से वंचित नही रहे। और शासन से मिलने वाली सारी सुविधाएं अन्नदाता को मिले। यह बातें मंगलवार को सलकनपुर धर्मशाला में आयोजित किसान सम्मान यात्रा की बैठक के दौरान किसान मोर्चा के ब्लॉकाध्यक्ष आनंद गोपाल पटेल ने कही।
बैठक में प्रमुख रूप से जो ५ अपै्रल से १५ अप्रैल तक बुदनी विधानसभा में चलने वाली किसान सम्मान यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। जहां किसानों को पिछले वर्ष ई-उपार्जन का २०० रूपए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि और इस वर्ष का २६५ रूपए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि की जानकारी मुख्यमंत्री सम्मान यात्रा के दौरान किसानों को घर-घर जाकर दी जाएगी। मुख्यमंत्री सम्मान यात्रा नसरूल्लागंज से प्रारंभ होगी। वहीं बुदनी विधानसभा के उत्कृष्ट किसानों का सम्मान भी किया जाएगा। जिसमें किसान मोर्चा अपनी अहम् भूमिका निभाएगा।
बैठक को वन विकास निगम अध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन की हर जन कल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंचाई जाएगी। वहीं बेयर हाऊस कारपारेशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के समय में पहले जब हम लोग एक बार किसानों को मुआवजा मांगने गए थे तो हमें मुआवजे की जगह कांग्रेस सरकार ने लाठीयां भंाजी थी। भाजपा के प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह भाटी ने कहा कि किसान सम्मान यात्रा हम सब की जबावदारी हैँ और सभी को इस किसान यात्रा को सफल बनाना है l १० दिन चलने वाली इस यात्रा में सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
भाजपा मंडल सलकनपुर के अध्यक्ष रामसजीवन यादव ने क हा कि किसान मोर्चा अहम् भूमिका निभाएगा। इसके साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी की जबावदारी है कि इस यात्रा में अपना योगदान दें। लघु वनोपज के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण साहू ने भी कार्यक्र म को संबोधित किया। इस मौके पर सम्मान यात्रा के प्रभारी हरीसिंह मीणा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा, किसान मोर्चा के जिला मंत्री अशोक नारायण साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद गोपाल पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा संतोष गौर, जिला महामंत्री अनार सिंह चौहान, पूर्व मंडी अध्यक्ष आशाराम यादव,सुभाष साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के ग्रमीण अध्यक्ष चेतन पटेल,किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सुनिल गौर ,महामंत्री योगेन्द जाट, हरीश बरेला,भगवान रजक,नीतेश साहू, चंदन सेन सहित कई लोग उपस्थित थे।