रेहटी-  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ख्वाजा अमरूद्दीन चिश्ती (सिपाही बाबा) का उर्स जन्मदिन आज बुधवार को दरगाह कोलार कॉलोनी के सामने मनाया जाएगा। गौरतलब है कि ख्वाजा अमरूद्दीन चिश्ती (सिपाही बाबा) का जन्मदिन नरेंद्र यादव का परिवार कई वर्षों से मनाते हुए आ रहा है। जहां हजारो की संख्या में लोग इस दिन रेहटी आकर यहां आयोजित उर्स में भाग लेते हैं।
        कार्यक्रम में नरेंद्र यादव के निज निवास से  सुबह ११:३० बजे दरबारे हुसैन कोलार कॉलोनी में चादर, शहरा एवं फूल पेश करेंगे। उसके बाद सिपाही बाबा की दरगाह पर मेले का आयोजन किया जाएगा। जहां दरगाह पर चादर पेश कर फूलों का शहरा फातेया पढक़र अमन चैन की दुआएं मांगी जाएंगी। यह कार्यक्रम दोपहर १२ बजे आयोजित होगा। उसके बाद १२:३० बजे से लंगर भंडारा (भोजन प्रसादी) का आयोजन होगा। जो शाम तक चलेगा।