पिपरिया - दिनांक 17/03/2018 को बीजान वाडा शमशान किनारे पासा नदी में एक युवक की रक्त रंजित लाश मिली थी l मृतक की पहचान दीपक वंशकार उम्र 25 वर्ष निवासी लोहिया वार्ड के रूप में हुई थी। मृतक के सिर पर पत्थर से कुचलने के निशान थे । प्रथम द्रष्टया में हत्या का मामला सामने आया था ।
इस अंधे क़त्ल का खुलासा आज स्टेशन रोड पुलिस ने किया है । पुलिस द्वारा 5 आरोपियों को दविश देकर पकड़ा गया है । हत्या की वजह शराब पीकर आपस मे बहस होना बताया जा रहा है । जिससे नाराज हो कर सभी ने मिलकर दीपक की हत्या कर दी । वही स्टेशन रोड थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोपियों के परिजनों ने हंगामा किया और अपने बच्चों को बेकसूर बताया है ।