बनखेड़ी -  ग्राम नान्दना में १७ से २१ मार्च तक राधा-कृष्ण मंदिर में योग शिविर का शुभारम्भ हुआ l संगीतमय प्रभात फेरी एवं जागरण के साथ योग शिविर का शुभारम्भ करते हुए पतंजलि जिला योग प्रचारक अरविन्द पटेल ने कहा कि योग से शारीरिक ओर मानसिक शुद्धि होती है l 

            उन्होंने कहा कि गाँव  के युवक- युवतियों, विद्यार्थी, बुजुर्ग माता- बहनों को स्वस्थ,बलवान,मेधावी,बुद्धिमान और विद्वान बनाने के लिए पतंजलि योग शिविर मे प्रात: जागरण करने से लेकर शयन-पर्यंत तक भिन्न-भिन्न योग आसनों को बताया जा  रहा है l

            योग प्रचारक अरविंद पटेल ने रामायण का श्लोक "बड़े भाग मानुष तनु पावा। "सूर दुर्लभ सब ग्रन्थन्हि गावा। बोलकर कहाँ कि बड़े पुण्य,भाग्य से मनुष्य तन,शरीर मिला है जिसको योग नहीं देंगे और रोग,भोग देगे तो शरीर रूपी ईश्वर मंदिर का होगा अपमान, जिसके बदले में पाएंगे प्राकृतिक प्रकोप अर्थात बीमारी| शिविर के दूसरे दिन हिन्दू नव वर्ष और चैत्र नवरात्र के दिन पूरे गॉव को नशा मुक्त करने, स्वच्छता बनाये रखने और पानी का दुरुपयोग न करने के लिये पूरे गॉव मे रैली निकाली गई जिसमे संघ कार्यकर्ता धर्मेन्द्र पटैल,निलेश विश्वकर्मा,नीतेश जी गांव के जागरूक संघ सेवक नीलेश जी,धर्मेन्द्र जी,पूरन जी,विनोद जी,शुभम जी घनश्याम जी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।