भोपाल  -  राज्य शासन के शासकीय सेवकों के लिये वेतन निर्धारण संबंधी विकल्प प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2018 कर दी गई है। पुनरीक्षित विकल्प प्रस्तुत करने की सुविधा आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर में उपलब्ध कराई गई है। पुनरीक्षित विकल्प ऑनलाईन ही स्वीकार किए जायेंगे। संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा ने सभी शासकीय सेवकों से आग्रह किया है कि अंतिम तारीख 31 मार्च से पूर्व विकल्प प्रस्तुत करने की सुविधा का लाभ उठायें।