बैतूल - देश के पांचवें धाम श्री रूक्मणी बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में कल प्रातः 8 बजे घटस्थापना तथा गणेश पूजन के साथ चैत्र नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ । मूख्य मंदिर में विराजित मां दुर्गा के मंदिर में यजमान मंदिर संस्थापक सेम वर्मा एवं रामेश्वर वर्मा द्वारा घट स्थापित किया गया । वहीं मंदिर परिसर में स्थित शारदा माता,बम्लेश्वरी माता तथा वैष्णव देवी मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना हुई ।
मंदिर के प्रमुख पुजारी असीम पंडा स्वामी ने बताया कि प्रतिदिन मां के विभिन्न रूपों का श्रृंगार होगा और सुबह 7.30 बजे माता की विशेष आरती होगी। बतादें कि यहाँ बैतूल ओर आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आते हैं l