रेहटी -   चैत्र नवरात्र के पहले दिन रविवार को मां विजयासन धाम शक्तिपीठ सलकनपुर में ५० से ६० हजार माता के भक्तो ने मां विजयासन के दर्शन किए। चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या गर्मी के कारण कम हो जाती है। जबकि शारदीय नवरात्र में नवरात्र के पहले दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करते हैं। नवरात्र के पहले दिन ५० हजार का आंकड़ा पार हो गया l रविवार को छुट्टी होने के कारण अधिक लोग माता के दरबार पहुंचे।

          बाकी चैत्र नवरात्र में जो छुट्टीयां पड़ेगी, उसमें श्रद्धालुओं की संख्या निश्चित तौर पर बढ़ना शुरू हो जाएगी। नवरात्र के पहले दिन सीड़ी मार्ग, रोप-वे मार्ग और वाहन पहुंच मार्ग से मंदिर तक लोग पहुंच रहे थे। ट्रस्ट समिति ने नवरात्र में आने वाले माता के भक्तों के लिए शीतल पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था सुुनिश्चित की है। पहले दिन तीनो मार्गों से जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। जहां रोप-वे पर अधिक भीड़ होने के कारण एक एक घंटे मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ रहा था।