रेहटी - 10 साल के लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ग्राम माँजरकुई पहुंचे माँजरकुई पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया वही मंच पर पहुचकर कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री का तुलादान किया गया l ग्राम के नवयुवक मंडल के 180 सदस्यों ने दो तीन बार मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आप आपके विधानसभा क्षेत्र के गांव माँजरकुई जरूर पधारें और उन नव युवकों के आग्रह पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम माँजरकुई पहुंचे l जहां ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का ऐसा स्वागत किया कि मुख्यमंत्री भी स्वागत से गदगद हो गए l मंच पर पहुंचकर ग्रामीण जनों ने एवं ग्राम के 180 युवाओं द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी माला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया l मुख्यमंत्री ने मंच से ग्राम के तीन भजन मंडलों को, ग्राम की क्रिकेट टीम को और फुटबॉल टीम को खेल सामग्री देने की घोषणा की l इसके साथ ही ग्राम में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए भी 25000 की राशि देने घोषणा की l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपेक्स बैंक के चेयरमैन रमाकांत जी भार्गव, भंडार निगम के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरु प्रसाद शर्मा, जिला पंचायत के अध्यक्ष उर्मिला मराठा, वन उपज लागू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण साहू, महिला आयोग की सदस्य सूर्या चौहान, हाउसिंग बोर्ड के सदस्य मीणा राजेंद्र पटेल ,जनपद पंचायत अध्यक्ष विमला राम नारायण साहू, रेहटी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता हरि नारायण चौहान, जिला महामंत्री अनार सिंह चौहान, पूर्व मंडी अध्यक्ष आसाराम यादव, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष राम सजीवन यादव, जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चेतन पटेल, मछुआरा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पिंटू केवट, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नितेश साहू, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आनंद गोपाल पटेल, महामंत्री योगेंद्र जाट, अशोक, नारायण साहू, रमेश साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, पिछड़ा वर्ग मंडल मोर्चा के महामंत्री दिनेश साहू सहित नवयुवक मंडल एवं ग्रामीण जन मौजूद थे l