भोपाल -  आप पार्टी की महिला शक्ति कल मंत्री रामपालसिंह की बहू के आत्महत्या के मामले को लेकर एडीजीपी को ज्ञापन सौंपेंगी l आम आदमी पार्टी की महिला शक्ति की प्रदेश संयोजिका साधना पाठक ने एक बयान जारी कर प्रदेश सरकार के मंत्री राम पाल सिंह को गिरफ्तार करने और उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीडि़त युवती का परिवार गरीब था इसलिए उसे प्रताडि़त किया गया जिसके कारण उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।

           उन्होंने कहा कि घटना के 24 घंटे बाद तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही कोई कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में राम पाल सिंह और उनके बेटे को तत्काल गिरफ्तार किया जाए ताकि वे साक्ष्यों से छेड़छाड़ न कर सकें और मामले की तुरंत जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि आरोपी सत्ता का लाभ उठाकर मामले की जांच को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भी नैतिक दायित्व है कि वे अपने मंत्रिमंडल से तत्काल प्रभाव से उन्हें बर्खास्त करें।

          उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की महिला शक्ति सोमवार को एडीजीपी अरुणा मोहन राव को ज्ञापन सौंपकर मंत्री राम पाल सिंह और उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग करेगी।

मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश