राजगढ़/सारंगपुर - खबर आ रही है कि दिनांक 17-03-2018 को जिला राजगढ़ थाना सारंगपुर के अंतर्गत ब्यावरा रोड पर ग्राम मऊ के पास एक ट्रक का एक्सिडेंट हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। उक्त सूचना पर राजगढ़ जिले की डायल-100 एफ़आरवी वाहन क्र-12 को घटना का विवरण देकर मौके पर रवाना किया गया। एफ़आरवी स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर घायल हुए व्यक्ति को डायल-100 एफ़आरवी से शासकीय अस्पताल सारंगपुर मे लाया गया,जहाँ घायल का उपचार चल रहा हैं। स्टाफ द्वारा बताया कि कोई अज्ञात वाहन ट्रक मे टक्कर मारकर भाग गया था,जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया है। जाँच की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।