पिपरिया - २.५ एकड़ में १०३ क्विंटल गेंहू का उत्पादन करने वाली महिला किसान को पीएम ने किया सम्मानित किया है l इस महिला किसान ने सारे रिकार्ड तोड़ते हुए एक एकड़ में 41 कुंटल 50 किलो गेंहू निकालने का रिकॉर्ड बनाया है l महिला किसान ने 2.58 एकड़ में 103 कुंटल गेंहू निकाला l प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित महिला पिपरिया की है l महिला अरुणा जोशी जिहोंने अपने खेत मे ये रिकॉर्ड बनाया उन्हें कृषि कर्मड अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा l प्रदेश की पहली महिला जो जैविक खेती करती है। जिन्हें 2 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है l उनके पति अशोक जोशी भी 2015 -2016 में कृषि कर्मठ अवार्ड से सम्मनानित हो चुके हैं l