गौरेला के टीकरसानी से लापता 5 साल की मासूम के मामले का खुलासा हो गया है l पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या की गई थी. वही लाश मिलने के 24 घंटो के अंदर पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर गुत्थी सुलझा लिया है l 

           मामला गौरेला थाना से महज 2 किलोमीटर दूर टीकरसानी का है जहाँ स्थानीय आदिवासी की 5 साल की बच्ची मोहल्ले में आई हुई बारात को देखने अन्यं बच्चो के साथ गयी थी, जब शाम तक वो घर नही लौटी तो परिजन उसे आस पास ढूढने लगे, पर उसका कही पता नहीं लगा शाम ढलते ही परिजनों को अनहोनी की आशंकाओं ने घेर लिया और उन्होंने मामलें की रिपोर्ट गौरेला थाने में की l 

           5 साल की मासूम के लापता होने पर पुलिस ने गुमशुदगी के साथ अपहरण की धाराओं में भी मामला दर्ज किया और खोजबीन शुरू की पर कही पता नही चला, 4 दिन बाद थाने में एक अंजान व्यक्ति ने गौरेला नए बस स्टैंड के पीछे स्थिति कुँए में बच्ची का शव तैरते दिखने की बात बताई, पुलिस ने तुरंत ही कुँए से शव बरामद कर लिया जिसकी शिनाख्त गुमशुदा के रूप में हुई, मामले की गंभीरता देखते हुए शव का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरों की टीम से कराया गया l  इस बीच पुलिस ने मौके पर सबूत और तथ्यों की तहकीकात जारी रखी l

          जाच के दौरान स्थानीय लोगो ने अंतिम बार बच्ची को सहिपत उर्फ लाला के साथ देखे जाने की बात बताई l जिसके बाद पुलिस ने उसे शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है l दरअसल लाला जो कि पहले भी ऐसे ही एक मामले में आरोपी था, से कड़ाई से पूछताछ शुरू की और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया l  जिसके बाद उसे अपहरण, बलात्कार और हत्या के एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है l

अभिषेक सिंह -SDOP पेण्ड्रा - आरोपी लाला पहले भी एक मासूम के साथ ऐसे ही एक मामले में 28 माह जेल काट चुका है और कुछ दिन पूर्व ही छूट कर आया था, आते ही उसने एक और मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी, पर पुलिस की तेज़ी ने उसे एक बार फिर सलाखों के पीछे भेज दिया है l