रायपुर - छत्तीसगढ़ से भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार सरोज पाण्डेय के नामांकन को लेकर पेंच फस गया है l गिनती के हिसाब से भाजपा उम्मीदवार सरोज पाण्डेय का चुना जाना लगभग तय है परन्तु पाण्डेय के नामांकन को लेकर अब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रह है l
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बयान जारी किया है कि चार सेट के नामांकन में सरोज पांडेय के प्रस्तावक कुछ संसदीय सचिव बनाये गये है l कांग्रेस की आपत्ति है कि छत्तीसगढ़ में संसदीय सचिवों के पद को लेकर सवाल कोर्ट के फैसले के इंतजार में हैं। संसदीय सचिवों के पद को खत्म करने के मामले में कोर्ट को अपना फैसला सुनाना है, लिहाजा संसदीय सचिवों को प्रस्तावक बनाना गलत है। ऐसे में सरोज पांडेय का नामांकन खारिज किया जाना चाहिये।