नई दिल्‍ली -  देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ATM कार्डधारकों को एक खास सुविधा देने का फैसला किया है l इससे कस्‍टमर अपने ATM कार्ड को कंट्रोल कर सकते हैं l यह सुविधा है क्विक ऐप l  इस ऐप में खास एटीएम कार्ड की कंट्रोलिंग के लिए विशेष फीचर्स मौजूद हैं l 

              भारतीय स्टेट बैंक ने अपने इस ऐप के बारे में जानकारी देने के लिए ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट भी किया है l जानकारी के अनुसार क्विक वैसे तो मिस्‍ड कॉल व बैंकिंग सुविधा है l लेकिन अब इसका ऐप भी मौजूद है, जिससे आप और आसानी से की सुविधा का लाभ ले सकते हैं l वैसे तो क्विक में बाकी के ऐप्‍स की तरह ही कई फीचर्स हैं लेकिन इसमें ATM कार्ड के लिए अलग से कुछ सुविधाएं हैं L 

             जानकारी के मुताबिक यह ऐप आपको अपने कार्ड को ब्‍लॉक करने, ऑन या ऑफ करने और पिन जनरेट करने की सुविधा उपलब्‍ध कराता है l इसके माध्यम से आप अपने कार्ड की सिक्‍योरिटी का पूरी सेटिंग केवल स्‍मार्टफोन के माध्‍यम से कर सकते हैं l जानकारी के अनुसार इस ऐप को तभी इस्‍तेमाल किया जा सकेगा, जब जिस मोबाइल नंबर पर इस ऐप को डाउनलोड किया गया है वह बैंक में रजिस्‍टर्ड हो l