होशंगाबाद - सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2016-17 में निर्धारित लक्ष्य से अधिक धन राशि एकत्रित करने में सराहनीय योगदान के लिए प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव एवं कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया को सम्मानित किया।
गत दिवस राज भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव एवं कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि होशंगाबाद जिले को 4 लाख रूपए की राशि एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया था एवं इस लक्ष्य से अधिक की राशि होशंगाबाद जिले में एकत्रित की गई। जिसमें कमिश्नर एवं कलेक्टर का सराहनीय योगदान रहा।