रेहटी -    वन विभाग की लगातार अवैध लकड़ी की धर पकड़ के बाद भी लकड़ी चोर इस अवैध काम को करने से बाज नही आ रहे हैं। खबर आ रही है कि  वन विभाग ने फिर दो बाईक सहित ५० हजार मूल्य की अवैध सागोन जब्त की है। इससे पहले वन विभाग ने ३ वाहन सहित ६ लाख मूल्य की अवैध सागोन जब्त की थी।

           लगातार हो रही अवैध सागोन की तश्करी के लिए वन विभाग रेहटी ने अपनी गश्त तेज कर दी है। और लकड़ी चोरो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ५० हजार की अवैध सागोन पकडऩे में उप वन मंडलाधिकारी बुदनी मनोज भदोरिया के मार्गदर्शन में और रेंजर रितु तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसमें डिप्टी रेंजर देवी सिंह भामर वन रक्षक हरीश माहेश्वरी, रामरुचि साहू, स्थायीकर्मी मुकेश यादव, अजहर अलि, ड्रायवर हेमसिंह ठाकुर, जगदीश चौहान को शामिल किया गया। जहां सतराना चकल्दी रोड से २ बाईक और अवैध सागोन जब्त की है। रात्रि का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। वहीं इससे पहले ६ लाख की पकड़ी लकड़ी में दो को आरोपी बनाया है।