रेहटी -  जिस पिता ने अपने खेत पर मजदूरी के लिए जिस युवक को रखा । उसी युवक ने उसके छोटे ५ वर्षीय बेटे को झाड़ी में ले जाकर आप्राकृतिक रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला रेहटी थाने के ग्राम खडग़ांव का है। जहां पिता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म के आरोपी के तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना १५ मार्च की बताई जा रही है। 

        पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी खडग़ांव निवासी ने रेहटी थाने में आकर रिपोर्ट लिखाई कि मेरे खेत पर बने टप्पर के आसपास लगी झाडिय़ों को साफ करने के लिए मजदूरी पर रघुवीर उर्फ संजयनाथ निवासी खडग़ांव को मजदूरी पर रखा था। दोपहर के समय मेरे दोनो बेटे खेत पर ही खेल रहे थे। तभी आरोपी ने मेरे बड़े बेटे को पानी लेने के लिए घर पहुंचाया। मेरे छोटे बेटे को बहला फुसलाकर झाडिय़ों में ले गया और उसके साथ आप्राकृतिक दुष्कर्म किया।

       फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रेहटी में अपराध दर्ज कर धारा ३७७ पास्को एक्ट पंजीबद्ध किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश में और एसडीओपी महेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभाराी रजनीकांत दुवे के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसमें एसआई श्यामसुंदर सूर्यवंशी, ओमप्रकाश वर्मा, भुवनेश्वर, विपिन को लेकर गांव में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी रघुवीरनाथ उर्फ संजय पिता प्रभुलालनाथ को खडग़ांव के कोलार पुल के पास नदी किनारे से गिरफ्तार किया।