उमरिया -  शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे कलेक्ट्रेट के सभी विभागों का कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया l इस दौरान कलेक्टर माल सिंह के साथ विभागीय अमला मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सर्वप्रथम शिकायत शाखा, निर्वाचन शाखा, आरइएस विभाग,आबकारी विभाग, जनसम्पर्क विभाग, खाद्य विभाग, नुजूल शाखा, तहसीलदार कार्यालय, उद्यानिकी विभाग, श्रम विभाग, महिला सशक्तिकरण विभाग,महिला बाल विकास विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, जिला योजना एवम साखियिकी विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय सहित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया।

            निरीक्षण के दौरान समय पर कार्यालय न पहुंचे कई कर्मचारियों को गैर हाजिरी लगाने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया है। वही कार्यालयों में जमकर गन्दगी एवम कूड़ा करकट को देख सम्बन्धित चपरासियों पर नाराजगी व्यक्त की है। निरीक्षण के दौरान सभी विभाग प्रमुखों को सख्त निर्देशित करते हुवे कलेक्टर ने कहा है कि सात दिवस के अंदर कार्यालय साफ सुथरा दिखना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यालय के अंदर वेस्ट मटेरियल को सूची बद्ध कर नीलामी प्रक्रिया कर राइट ऑफ करे।

           निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग का भृत्य रामसजीवन कोल पिछले कई माह से विभाग कर्मियों द्वारा अनुपस्थित बताया गया, जिसको कलेक्टर ने गम्भीरता से लेते हुवे मामले में एफआईआर कराने निर्देशित किया है। इसके अलावा उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक आरबी पटेल सहित पूजा राम शर्मा,सुनन्दा सिंह की अनुपस्थिति पर बताया गया कि कार्यालयीन निरीक्षण के लिए सभी अनुपस्थित मानपुर स्थित कचरा टोला नर्सरी गये हुवे है, हालांकि कलेक्टर ने सम्बन्धित गांव में जब इसकी जानकारी ली तो 11 बजे तक कोई भी विभागीय अमला नही पहुंचा था, वही खाद्य विभाग को निर्देशित किया है कि मुख्यालय में कोई भी कनिस्ट आपूर्ति अधिकारी न रहे बल्कि फील्ड में जाकर आवश्यक कार्य करे l

          निरीक्षण के दौरान भूअभिलेख नकल के लिए कई दिनों से भटक रहे वृद्ध छोटे लाल निवासी भरौला ने अपनी व्यथा सुनाई,जिस पर कलेक्टर ने राजस्व अभिलेखाकार विभाग को जल्द नकल देने की बात कही है l साथ ही निर्देशित किया है कि भूस्वामियों को अब तक विभाग ने कितने नकल दिए है और अभी कितने देने है इसकी विस्तृत जानकारी दे।कलेक्टर के निरीक्षण उपरांत सात दिनों के अंदर सम्बन्धित विभाग अपने कार्यालयों में समय पर उपस्थित होने के साथ कार्यालयों को कितना स्वच्छ कर पाता है,वह देखने योग्य होगा।