होशंगाबाद - आज होशंगाबाद के भान्द्रभान में दो दिवसीय पंचम नदी महोत्सव का शुभारंभ किया गया l इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी सम्मिलित हुए l केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राज मार्ग, जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी आज होशंगाबाद जिले के भ्रमण पर रहेगे। नितिन गडकरी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से होशंगाबाद के बान्द्राभान पहुंचे ।
नदियों के संरक्षण और नदियों के प्रति जनमानस में जगरूकता लाने के उद्देश्य से 2008 में नदी महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभागी हिस्सा लेते है। प्रत्येक वर्ष यह दो दिवसीय नदी महोत्सव किसी विशेष विषय पर आधारित होता है और इस वर्ष भी पंचम नदी महोत्सव का कार्यक्रम नर्मदा नदी की सहायक नदियों एवं उनके परिवेश विषय पर आधरित है ।