नई दिल्ली - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा मानहानि के एक मामले में अकाली दल के नेता विक्रम मजीठिया से माफ़ी मांगने को लेकर आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई में बगावत के सुर उभर कर सामने आये हैं l
जानकारी के अनुसार केजरीवाल के माफ़ी मांगने से नाराज आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष पद से भगवन्त मान ने इस्तीफ़ा दे दिया है l पंजाब आप के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि केजरीवाल ने पार्टी से चर्चा किए बगैर यह कदम उठाया है। वहीं, पार्टी के नाराज नेता कुमार विश्वास ने भी अरविन्द केजरीवाल पर तंज कसा है और कहा है कि मैं अपने मानहानि के केस लड़ता रहूँगा l लम्बे समय से पार्टी से नाराज चल रहे कुमार विस्वास ने कहा कि हम उस शख्स पर क्या थूकें जो खुद थूक कर चाटने में माहिर है l
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया द्वारा उनपर किए गए मानहानि केस में माफी मांग ली है। पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने उन्हें ड्रग माफिया बताया था। इस संबंध में लिखित माफी अदालत में जमा कराई गई है।