अररिया - खबर आ रही है कि बिहार के अररिया में कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए हैं l जानकारी के अनुसार एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे कुछ लोग देश विरोधी नारे लगा रहे हैं l वीडियो के वायरल होते ही अररिया और आसपास के क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं l माहौल तनावपूर्ण हो गया है l वायरल वीडियो में दिख रहे क्षेत्र ओर लोगों की पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है l पुलिस ने वीडियो में दिख रहे २ लोगों को गिरफ्तार भी किया है ओर अन्य अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है l 

           बतादें कि अररिया में आरजेडी के चुनाव जीतने के बाद कुछ विपक्षी दलों के नेताओं के बयान आये थे कि अब अररिया आतंकी गढ़ बन जायेगा l जिससे सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है l पुलिस मामले की जाँच कर रही है अब देखना होगा कि इसमें से क्या निकालकर आता है l