होशंगाबाद - नदियों के संरक्षण और नदियों के प्रति जनमानस में जगरूकता लाने के उद्देश्य से 2008 में नदी महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभागी हिस्सा लेते है। प्रत्येक वर्ष यह दो दिवसीय नदी महोत्सव किसी विशेष विषय पर आधारित होता है और इस वर्ष भी पंचम नदी महोत्सव का कार्यक्रम नर्मदा नदी की सहायक नदियों एवं उनके परिवेश विषय पर आधरित होगा।
नदी महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है और आज इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्य और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुहास भगत जी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृजेश लूनावत जी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्था प्रभारियों की बैठक ली। नदी महोत्सव में बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के पंजीयन, बैठक और आवास से लेकर सुरक्षा एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं का भी विशेष रूप से इंतजाम किया गया है।
दो दिवसीय नदी महोत्सव कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र के पश्चात चार समानंतर सत्र आयोजित होगे एवं इस बार के विशेष विषय पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। बैठक में नर्मदा समग्र, म.प्र.जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता, जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारियों सहित आयोजन समिति के सदस्य शैलेन्द्र शर्मा, म.प्र. जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम, अनिल पिल्लई, होशंगाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, होशंगाबाद सहकारी बैंक के अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, मिलन भार्गव, सुमित रघुवंशी, शोभित रावत, संतोष पारेख, पीयूष शर्मा, सुधीर तिवारी, सुनील राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नदी महोत्सव कार्यक्रम विवरण -
16 मार्च को उद्घाटन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री सुरेश सोनी जी, मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी, विशिष्ट अतिथि स्वामी परमात्मानंद जी उपस्थित रहेंगे और उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी करेंगे।
समानान्तर चर्चा (समग्र सत्र) में मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती जी सहित समानान्तर सत्र के अध्यक्षगण क्रमश: सुश्री भारती ठाकुर जी, श्री श्रीनिवास मूर्ति जी, श्री अजय झा जी, डॉ अनिर्बन गांगुली जी उपस्थित रहेगे।
17 मार्च को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी, विशिष्ट अतिथि म.प्र. के वन मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार जी उपस्थित रहेंगे एवं इस समापन सत्र की अध्यक्षता म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा करेगे।