नई दिल्ली - ख़बरों के मुताबिक बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए फण्ड आवंटन में कमी को लेकर वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए रक्षा समिति के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है l 

               उन्होंने कहा कि फण्ड की कमी के कारण कई रक्षा परियोजनाएं बंद होने का खतरा है l उन्होंने कहा है कि रक्षा क्षेत्र के लिए बजट २०१८-१९ हमारी आशानुरूप नहीं रहा है l जनरल के अनुसार आधुनिकीकरण के लिये आवंटित फण्ड पर्याप्त नहीं है l उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण के लिए करीब १२५ परियोजनाओं पर काम चल रहा है l इसके अलावा आपात खरीद एवं अन्य खर्चे में भी फण्ड का इस्तेमाल होता है l 

              उन्होंने कहा कि सेना के २५ परियोजनाओं को पीएम मोदी की मेक इन इंडिया के तौर पर चुना गया है l परन्तु सेना के पास इन्हें पूरा करने के लिए पर्याप्त फण्ड नहीं है l इसका नतीजा यह हुआ कि कुछ परियोजनाओं को समय से पूर्व ही बंद कर दिया गया है l उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अब इन परियोजनाओं का भविष्य न जाने क्या होगा l