भोपाल  -  आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं । इसी क्रम में 16 मार्च को पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किए जा रहे इस प्रशिक्षण शिविर में समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय भी शामिल होंगे।

            यह प्रशिक्षण शिविर शिवाजी नगर स्थित सिंधु भवन में 16 मार्च को सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा । इसमें पार्टी के विभिन्न जोन के कार्यक्रमों का ब्यौरा रखा जाएगा। 12 बजे प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल मुख्य वक्तव्य देंगे, जिसमें पार्टी की योजनाओं, उद्देश्य और रणनीति का खाका प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पहले प्रमुख चुनौतियों और उपलब्धियों पर भी बातचीत होगी। प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी। 

           17 मार्च को समापन दिवस पर भाषण शैली से लेकर संगठन निर्माण तक के मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। इसके अलावा आईटी, सोशल मीडिया, मीडिया आदि के प्रभाव और भूमिका पर बातचीत होगी। 17 मार्च को दोपहर 12 बजे प्रदेश प्रभारी गोपाल राय का भाषण होगा । इस अवसर पर कार्यक्रम के कवरेज के लिए सभी मीडिया बंधुओं को भी आमंत्रित किया गया है l 

मीडिया सेल

आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश