नई दिल्ली - रेलवे ने १६ साल पहले २००२ में जिस I -ticket को शुरू किया था अब १ मार्च से उसकी बुकिंग पर रोक लगा दी गई है l जानकारी के अनुसार भारतीय रेल ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यह पहल की है ताकि कागज़ का इस्तेमाल में कमी की जा सके l irctc से मिली जानकारी के अनुसार १ मार्च से I - ticket पर रोक लगा दी गई है l
क्या है I - ticket -
जानकारी के अनुसार जिस तरह से IRCTC की वेबसाइट से e-Ticket की बुकिंग होती है l उसी तरह से i-Ticket भी बुक किया जाता था। विदित है कि e-Ticket बुक करने वाले यात्री को टिकट की जानकारी SMS से भेज दी जाती है साथ में यात्री चाहे तो टिकट का प्रिंट भी ले सकता है। लेकिन i-Ticket के मामले में ऐसा नहीं है, i-Ticket बुक होने के बाद रेलवे खुद यात्री के घर पर काउंटर टिकट की तरह दिखने वाला टिकट पहुंचाता है l i-Ticket को यात्रा से 2-3 दिन पहले बुक करना पड़ता था।