पिपरिया  - राष्ट्रीय गौन्ड़वाना गणतंत्र पार्टी द्वारा फिर एक बार हुंकार भरी गई है इसके तहत पिपरिया से नर्मदा घाट सांडिया तक पद यात्रा निकाली गई l इस अवसर पर पार्टी के सदस्य अपने अपने जानवरो, पशु, पक्षियों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुँचे l 

              पार्टी जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर सांडिया नर्मदा घाट से घोषणा की, कि विकासखण्ड की पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार ओर आदिवासियों की सुनवाई न होने पर ५ अप्रेल को पिपरिया एसडीएम कार्यालय में तालाबंद आन्दोलन किया जायेगा l उन्होंने सभी आदिवासी महिला पुरुषों से इस आन्दोलन में शामिल होने की अपील की l