भोपाल- आम आदमी पार्टी लगातार शिवराज सरकार को घेरने में लगी गुई है l इसी तारतम्य में आज आप पार्टी महिला हिंसा के विरोध में बोर्ड आफ़िस चौराहे पर धरना प्रदर्शन करेगी l जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी पीड़ित युवती के साथ पीछा करने एवं छेड़छाड़ के कारण आत्महत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन करेगी l 

          बोर्ड आफ़िस चौराहे पर किये जाने वाले इस विरोध प्रदर्शन में पीड़ित युवती की माँ भी मौजूद रहेंगी l आप पार्टी के अनुसार यह धरना प्रदर्शन दोपहर १२:३० बजे शुरू होगा l इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए सभी मीडिया बंधुओं को आमंत्रित किया गया है l 

मीडिया सेल, आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश