उमरिया - आज बुधवार की दोपहर तकरीबन 2.30 बजे आईजी आईपी कुलश्रेष्ठ ने पीटीएस कालोनी पहुंचकर मृतक प्रधान आरक्षक के रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना देते हुवे हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

           इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ असीत,पीटीएस एसपी मुकेश वैश्य,एसडीओपी आरके शुक्ल,थाना प्रभारी विपिन सिंह,राकेश वैश्य सहित पुलिस अमला मौजूद रहा वही मृतक प्रधान आरक्षक के व्यथित परिजनों में उनकी पत्नी ज्योति लामा ,दो बेटी मुस्कान एवम मिली लामा,मृतक के भाई भीम बहादुर एवम खेम बहादुर सहित दूसरे परिजन मौजूद रहे।

          इस मौके पर आईजी श्री कुलश्रेष्ठ ने एसपी पीटीएस को निर्देशित करते हुवे कहा कि फैमिली कर्मियों को ही सरकारी आवास मुहैय्या कराए साथ ही उन लोगो को चिन्हित करें जिनकी फैमिली पिछले एक वर्ष से साथ नही है।दरअसल प्रधान आरक्षक की हत्या के बाद यह बात सामने आई थी कि मृतक लम्बे समय से परिवार से दूर रहा है।

         बताया जाता है इन्ही कारणों से आईजी ने उन विभागीय कर्मियों को चिन्हित करने की बात कही है जो परिवार से लम्बे समय से दूर है विदित हो कि रविवार सोमवार की दरमियानी रात प्रधान आरक्षक विश्वनाथ पिता भूपेंद्र लाम्बा को उसके सरकारी आवास पर चाकू से गोदकर अज्ञात आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया है।हाई प्रोफाइल इस मामले में पुलिस सूक्ष्मता से जांच को आगे बढ़ा रही है,माना जा रहा है कि पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा करेगी।