माचलपुर : - नगर के हॉयर सैकंडरी स्कूल जो संकुल केंद्र भी है l इस संकुल केंद्र के अंतर्गत 45 स्कूल आते है l जिनके समस्त कार्य यही से संचालित किए जाते है लेकिन सोचने वाली बात है कि बिना बाबू के भरोसे यह संकुल केंद्र किस प्रकार संचालित किया जा रहा है l संकुल केंद पर 3 बाबुओ की आवश्यकता होती है लेकिन कुछ महीने पहले यहाँ केवल एक बाबू था जिसका भी स्थानांतरण विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जीरापुर के कार्यालय में कर दिया गया है l
उसके बाद कुछ दिनों तक हफ्ते में 3 दिवस शासकीय हॉयर सैकंडरी स्कूल माचलपुर और 3 दिवस विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जीरापुर के कार्यालय में बतौर व्यवस्था अटेजमेंट किया गया जिससे संकुल केंद का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे ,लेकिन विगत कुछ दिनों से हफ्ते के इन तीन दिवस के अटेजमेंट को भी खत्म कर दिया गया है जिससे संकुल केंद्र में बाबुओ का कार्य सुचारू रूप से संचालित नही हो पा रहा है ,स्थाई व्यवस्था को डिस्टर्ब करने के बाद संकुल केंद्र पर गोघटपुर संकुल के बाबुओं को अस्थाई तोर पर अटेजमेंट करके कार्य करवाया जा रहा है तो उधर गोघटपुर संकुल की व्यवस्था चरमरा गई है
जबकि शासन द्वारा शिक्षा विभाग में अटेचमेंट बन्द कर रखा है बावजूद इसके ऐसा करना शासन के आदेश का मखोल उड़ाया गया है l वर्तमान में संकुल केंद्र पर 1 भी बाबू स्थाई नही है जबकि संकुल केंद पर कार्य का भार अधिक रहता है l कार्य की अधिकता को देखते हुये यहाँ करीब 3 बाबू चाहिये क्योकि स्थापना में भी कोई नही है l
इधर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी का ध्यान बिल्कुल भी नही जा रहा है , जबकि संकुल केन्द्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जो बाबू कार्यरत था वह इनके ही कार्यालय में बाबुओ की संख्या में बढ़ोतरी करने के लिए पहुंच गए है क्योंकि विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पर्याप्त बाबुओ की पोस्टिंग है , जबकि इस माह संकुल केंद्र पर अत्यधिक कार्य होता है उसके बाद भी जिले एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा संकुल केंद्र में बाबुओ की उचित व्यवस्था नही की जा रही है एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माचलपुर में न तो कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था है और न पर्याप्त बाबुओ की व्यवस्था है फिर संकुल की व्यवस्थाओ को किसके भरोसे छोड़ रखा है बाबुओ की कमी के कारण आज तक शिक्षक एवं शिक्षिकाओ का वेतन तक नही निकल पाया और बाबुओ की कमी के चलते संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाले कार्य समय पर नही होने के कारण प्रभावित हो रहे है l
हमने माचलपुर संकुल पर अन्य संकुल और स्कूल से 3 बाबूओ की व्यवस्था कर रखी है जिससे कार्य प्रभावित नही हो ।
करण सिंह भिलाला ब्लाक शिक्षा अधिकारी जीरापुर