राजगढ़ - पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय रेंज भोपाल ग्रामीण के बी शर्मा जी आज 14 मार्च 2018 को राजगढ़ आगमन हुआ है । राजगढ़ आगमन के बाद राजगढ़ जिले में पदस्थ परिवीक्षाधीन उपनिरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा पुलिस कंट्रोल रूम राजगढ़ में की गई तथा उन्हें कार्य किस प्रकार करना है इस संबंध में समझाइस दी गई है।
परिवीक्षाधीन उपनिरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा के बाद, निकट भविष्य में आ रहे हैं नवरात्रि के त्योहार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु वह जालपा माता मंदिर पहुंचे एवं मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता /दूरस्त रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ सुश्री सिमाला प्रसाद को निर्देशित किया गया तथा समझाइश भी दी गई l
उसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ने राजगढ़ में लगे उर्स मेले का भी भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक ना हो तथा जनता को किसी प्रकार से परेशानी ना हो इसे हेतु भी पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ से विशेष चर्चा की गई तथा कार्य योजना बनाई गई।
सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों से भी चर्चा की जा कर चुस्त-दुरुस्त रहते हुए ड्यूटी के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतने की सख्त हिदायत भी दी गई तथा ड्यूटी के दौरान ड्यूटी छोड़कर भागने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दंडित करने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ को निर्देशित किया गया है।