राजगढ़ - पुलिस अधीक्षक राजगढ़ सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों से बेहतर काम करवाने हेतु उनका उत्साहवर्धन करते हुए 142 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को 14,400 का नगद पुरस्कार तथा 62 पुलिस कर्मचारी /अधिकारियों को प्रशंसापत्र से पुरस्कृत किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा थाना कालीपीठ के अपराध क्रमांक 107 /17 में गंगाबाई के मर्डर की गुत्थी सुलझाने पर थाना कालीपीठ के 11 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को 5000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।
थाना जीरापुर मैं 28 जनवरी 2017 को 50 ग्राम स्मैक ज़ब्त करने करने पर थाना जीरापुर के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को नगद 500 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।
थाना ब्यावरा शहर द्वारा 20 ग्राम स्मैक दिनांक 17 .1.18 को पकड़ने पर नगद 1000 से 7 पुलिस कर्मचारी अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया ।
थाना सुठालिया में चोरी ट्रेस करने पर 5 पुलिस कर्मचारी अधिकारियों को 300 से पुरस्कृत किया गया । पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैं पदस्थ फिंगरप्रिंट टीम के उप निरीक्षक अमित कुमार को 300 के नगद पुरस्कार से तथा आरक्षक राजेंद्र यादव को 200 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत थाना कोतवाली के हत्या के प्रकरण में कांच की बोतल पर फिंगर प्रिंट लेने तथा मर्डर को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने पर दिया गया है ।
थाना लीमा चौहान द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल पकड़ने पर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को 300 का नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।इसी प्रकार थाना लीमा चौहान द्वारा 470 ग्राम गांजा पकड़ने पर 5 पुलिस कर्मचारी अधिकारियों को 300 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।
थाना सुठालिया में 2 जनवरी 2018 को डकैती की योजना बनाते हुए आरोपियों को पकड़ने पर 12 पुलिस कर्मचारी अधिकारियों को 500 का नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रकार थाना जीरापुर में अवैध कट्टा एवं 13 जिंदा कारतूस के पकड़ने पर 5000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
थाना यातायात राजगढ़ द्वारा ग्राम दुद्धी में सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था करने पर 45 पुलिस कर्मचारी अधिकारियों को प्रशंसा से तथा माह जनवरी में 309 चालय बनाए जा कर 2,13,500 का समन शुल्क वसूलने पर 15 पुलिस कर्मचारी अधिकारियों को प्रशंसा एवं 26 जनवरी पर बेहतर यातायात व्यवस्था करने पर 1000 के नगद इनाम से 15 पुलिस कर्मचारी अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया है।