होशंगाबाद - नगर के यदुवन्सम परिसर, पंखी चौराहा हरदा रोड फेफरताल में विगत दिवस डीएमसी मीडिया प्रायवेट लिमिटेड के दैनिक मंगल चेतना अखबार की आधुनिक प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना का लोकार्पण किया गया l स्वागत बेला के बाद पंडित नरेन्द्र पण्डे के मंत्रोपचार के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल के द्वारा भूमि पूजन किया गया l
अवसर पर मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा, शिव चौबे, भवानी शंकर शर्मा, पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, म.प्र. तैराकी संघ के अध्यक्ष पियूश शर्मा , भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुनील राठोर, मैडम देशमुख जनसंपर्क अधिकारी होशंगाबाद, आर.के. यादव रिटायर्ड तहसीलदार, राम भरोस यादव अध्यक्ष यादव समाज ग्वालटोली, एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l
सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं नागरिकों ने डीएमसी मीडिया प्रायवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आर.के.सिंह और उनकी टीम को बधाइयाँ एवं शुभकामनायें दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l