होशंगाबाद - किशोर न्याय बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण अधिनियिम 2015 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 14 मार्च को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में किया जाएगा।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री चंद्रशेखर नागेश ने बताया कि कार्यशाला में जिले के सभी पुलिस थानों में पदस्थत बाल कल्याण अधिकारी, बाल संरक्षण से जुडी सभी संस्थाएं, किशोर न्याय बोर्ड के पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने सभी संबंधित लोगों को उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।