रेहटी - हर पात्र हितग्राही को पट्टे, आवास और मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। कोई भी अपात्र इसका फायदा ना उठाए। इसका परिषद पूरी तरह ध्यान रख रही है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की भी यही मंशा है कि हर गरीब का अपना एक मकान हो। यह बाते मंगलवार को नगर परिषद सभाहाल में आयोजित पट्टा वितरण कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान ने कही।
इस अवसर पर उन्होने आवास कॉलोनी के २१ हितग्राहियों को पट्टो का नवीनीकरण कराकर दिए गए। पट्टा वितरण नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान, पार्षद अनिल जिराती, रीना विश्वकर्मा, पार्षद प्रतिनिधि प्रेमनारायण विश्वकर्मा, गौरव चौहान, राजेंद्र पांडे द्वारा किया गया । पट्टे वितरण में २१ लोग इसमें वह शामिल है जहां पहले शासन ने इनको पट्टे दिए थे और उन वैध वारिसों की मृत्यु होने के बाद, उस परिवार के वैध वारिस को नवीनीकृत पट्टे बनाकर दिए गए हैं ।
जिसमें रमेशचंद्र कुजीलाल, महेश प्रसाद धन्नालाल, कृष्णाबाई प्रेमशंकर, शीलाबाई आत्माराम पांडे, गजराज बाबू लाल, गोविंद हरीप्रसाद, कमल बाबूलाल, शक्कर बाई फूलचंद्र, गेंदालाल कालूराम, रामनाथ मक्खूलाल, रामबाई गंगा विशन, मोतीलाल रामदयाल, गणपति बाई शंकरलाल, मंशाराम बाबूलाल, निर्मला बाई हीरा लाल, वचन सिंह हजारी लाल, इरफान कोसर एहसान खां, बतूल बी नजीर खां, मूलचंद्र गंगाराम, चंदर कम्मू लाल, ओमप्रकाश लौटन भारत शामिल है।