सारनी/बगडोना  - जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका सारनी क्षेत्र में रोजगार और व्यापार के साधन लगातार घटते जा रहे हैं l जिससे आहत होकर बगडोना के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रोजगार मुहैया कराने की मांग की है। बगडोना व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से सारनी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की मांग की जा रही है l लेकिन इस और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं ।

              बताया जाता है कि व्यापारियों के माध्यम से दो बार मुख्यमंत्री से, चार बार क्षेत्रीय विधायक से, दो बार बैतूल के विधायक से चर्चा की जा चुकी है ।लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ भी नही मिल पाया है l जिसकी वजह से व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मूलभूत सुविधा मुहैया कराने की मांग की है।

नहीं है सरकारी कोई सुविधा - 

             बगडोना के व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, तहसील और कृषि मंडी जैसी सुविधा ना होने के कारण आसपास के ग्रामीण दूसरे शहरों में जा रहे हैं । प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी नगरपालिका होने के बाद भी क्षेत्र में रोजगार के साधन नहीं है ।

             व्यापारी विजय यादव अमित मालवी मिथिलेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त संसाधन होने के बाद भी रोजगार मुहैया नहीं हो पा रहे हैं जिसकी वजह से रोजगार की तलाश में शहर के युवा बड़े शहरों में पलायन कर रहे हैं । ऐसी स्थिति को देखते हुए व्यापार पूर्ण रुप से चौपट हो चुका है आब बगडोना सारणी पाथाखेड़ा काली माई के व्यापारियों के पास क्षेत्र से पलायन करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है । ऐसी स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में रोजगार के साधन मुहैया कराने की मांग व्यापारियों ने प्रशासन के सामने रखी है।